दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर रोकी गई डाक कांवड़
बागपत, अगस्त 7 -- दाहा/बागपत। कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर कांवड़ियों का प्रवेश वर्जित किया गया है, इसके साथ ही जिलेभर में रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। गुरुवार की रात और शुक्रवार की सुबह पुलिस ने मवीकलां और टटीरी कट पर सैकड़ों कांवड़ियों को एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने से रोका। इस दौरान कांवड़ियों ने हंगामा भी किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर दूसरे रास्तों से गंतव्य के लिए रवाना किया। एसपी सूरज कुमार राय ने भी पुसार कट पर पहुंचकर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। दरअसल, सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर कांवड़ियों का प्रवेश वर्जित किया गया है। एक्सप्रेस-वे से कांवड़ियां न तो पैदल गुजरेंगे और न ही वाहनों के जरिए। कांवड़ियों का प्रवेश रोकने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर अस्थाई चौकियां भी बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.