बागपत, मई 21 -- बड़ौत। दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे के विभिन्न स्थानों पर अतिरिक्त सर्विस और स्लिप रोड निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस संबंध में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को 19.61 करोड़ रुपये की लागत का आधिकारिक प्रस्ताव भेज दिया है। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को उठाते हुए मंत्रालय को पत्र भेजकर कॉरिडोर से जुड़े गांवों और कस्बों में सर्विस रोड निर्माण की मांग की थी। एनएचआई ने अथॉरिटी इंजीनियर मेसर्स चैतन्य प्रोजेक्ट्स कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड से मौके का निरीक्षण कराया और विस्तृत इस्टीमेट तैयार करवाया। प्रस्ताव के तहत सराया रोड से बड़ौत-बरनावा रोड, बुढ़ाना रोड, हिलवाड़ी रोड, भगवानपुर रोड, मौज्जाबाद नांगल रोड से गांगनौली तथा विभिन्न स्थानों पर सर्विस रो...