बागपत, मई 4 -- बागपत। दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बाइक दौड़ाने पर यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बाइक का 22 हजार रुपये का चालान कर दिया। दरअसल, एनएचएआई ने सुरक्षा की दृष्टि से एक्सप्रेस वे पर दुपहिया, थ्री व्हीलर और ट्रैक्टरों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। गत 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे का शुभारंभ किया था। इसके साथ ही एनएचएआई ने सुरक्षा की दृष्टि से एक्सप्रेसवे पर दोपहिया, थ्री व्हीीलर और ट्रैक्टरों के आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया था। इसकी एडवाइजरी भी जारी की गई थी। इसके बावजूद ये प्रतिबंधित वाहन बे-रोक टोक एक्सप्रेस वे पर फर्राटा भर रहे हैं। सोमवार को यातायात पुलिस ने दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर दौड़ रही बाइक पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने बाइक का 22 हजार रुपये का चालान...