बागपत, मई 10 -- बागपत। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री ने 14 अप्रैल को उद्घाटन किया था, जिसके बाद से इस एक्सप्रेस-वे पर वाहनों ने फर्राटा भरना शुरू कर दिया था। अभी तक वाहन चालक एक्सप्रेस-वे पर टोल फ्री सफर का लाभ ले रहे थे, लेकिन अब उनका सफर महंगा होने जा रहा है। रविवार यानि आज से इस एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली शुरू कर दी जाएगी। जिसके लिए एनएचएआई ने टोल की दरें घोषित कर दी है। दिल्ली से देहरादून तक के सफर के लिए हल्के वाहनों को संभावित रूप से 675 रुपये का टोल टैक्स चुकाना होगा। टोल वसूली की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को काठा टोल प्लाजा पर ट्रायल शुरू किया गया था। इसी दौरान एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक बैरियर को तोड़ते हुए निकल गया था। काठा टोल प्लाजा के मैनेजर अंकित धामा के मुताबिक, एनएचएआई ने सुरक्षा के मद्देनज...