सहारनपुर, अप्रैल 4 -- सहारनपुर/बिहारीगढ़, संवाददाता। दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड हाईवे के प्रस्तावित उद्घाटन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। रोजाना हाईवे से जुड़े प्रमुख स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एनएचएआई, पंचायत राज विभाग और राजस्व विभाग द्वारा तय बिंदुओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की कमी न रह जाए। इसी क्रम में शनिवार शाम एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, डीआईजी अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन सिंह भारी पुलिस बल के साथ गणेशपुर स्थित हेलीपैड पहुंचे। यहां उन्होंने हेलीपैड और आसपास के क्षेत्र का करीब आधे घंटे तक गहन निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।निरीक्षण के दौरान एडीजी ने सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली और संबंधित अधिका...