सहारनपुर, अगस्त 2 -- बड़गांव,संवाददाता। शनिवार को एनएचएआई परिपोजना निदेशक ने तकनीकी टीम के साथ  दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के बड़गांव इंटरचेंज पर नानौता -देवबंद मार्ग पर बने फ्लाईओवर का निरीक्षण के बाद जारी प्रेस नोट मे कहा  फ्लाईओवर निर्माण में कोई कमी नही है। फ्लाईओवर पूर्णत सुरक्षित होने के कारण वाहन एक्सप्रेस वे पर फर्राटा भर रहे है। परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह ने कहा  फ्लाईओवर में जो दरारे दिखाई पड रही है वह संरचनात्मक दरार नहीं है। वो निर्माण के दौरान छूटे हुए पुराने शटरिंग ब्रैकेट जॉइंट पिन हैं। जिन्हें मेंटिनेंस टीम द्वारा पैचिंग व फिनिशिंग कार्य हेतु काटकर हटाया गया है।  निदेशक ने बताया कि एक्सप्रेसवे के नियमित रखरखाव में  समय-समय पर जॉइंट, माइक्रो सीलिंग, सफाई, रिपेयरिंग, पैचिंग जैसी कार्य होते रहते है। जो नवनिर्मित एक्सप्रेसव...