सहारनपुर, जुलाई 10 -- सहारनपुर/गागलहेड़ी, संवाददाता। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हरोड़ा कट के पास गुरुवार दोपहर सड़क किनारे खड़ी कार में पीछे से आए अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 62 वर्षीय राजकुमार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार राजकुमार पुत्र जम्माराम निवासी माजरी थाना फतेहपुर, सतीश कुमार पुत्र कालाराम निवासी खारीबांस थाना नकुड़ और आरुष कुमार पुत्र मिथुन निवासी गदरहेड़ी थाना फतेहपुर कार से किसी काम से सहारनपुर आ रहे थे। दोपहर करीब दो बजे हरोड़ा कट के पास उन्होंने कार सड़क किनारे रोक दी और आपस में बातचीत करने लगे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत...