सहारनपुर, मई 1 -- सहारनपुर/बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शनिवार को मनोहरपुर क्षेत्र के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार से दौड़ रही एक कार का अचानक टायर फट गया। तेज आवाज के साथ टायर फटने से कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे आ रहे वाहनों में अचानक ब्रेक लगने लगे, जिससे एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज गति से देहरादून की ओर जा रही थी। अचानक टायर फटने से वाहन डगमगा गया, जिससे पीछे चल रहे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। एक के बाद एक कई वाहनों को अचानक ब्रेक लगाने पड़े, जिससे कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक की रफ्तार थम गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि कार में सवार दोनों लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय रहते चालक ने वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.