सहारनपुर, अगस्त 23 -- सहारनपुर/बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शनिवार को बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के असिस्टेंट मैनेजर अरुण पंवार की मौत हो गई। वह सहारनपुर से देहरादून की ओर जा रहे थे। पुलिस ने गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार अरुण पंवार पुत्र कलम सिंह बाइक से देहरादून की ओर जा रहे थे। पेंची रेस्टोरेंट के सामने उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि अरुण गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। राहगीरों की सूचना पर बिहारीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल फतेहपुर सीएचसी ले गई। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिव...