दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर टैंकर से टकराया डंपर, तीन घायल
शामली, जुलाई 19 -- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार डंपर का टायर अचानक फट गया। इससे डंपर अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर खड़े पानी के टैंकर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में डंपर चालक और निर्माण कार्य में लगे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर देहरादून से रेत भरकर डंपर चालक कांधला जा रहा था। खयावडी गांव कट के पास डंपर के आगे वाला टायर अचानक फट गया। इससे डंपर अनियंत्रित होकर हाईवे निर्माण कपंनी के पानी के टैंकर में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। डंपर चालक ने किसी तरह केबिन से निकलकर जान बचाई। हादसे में हाईवे निर्माण कंपनी के दो मजदूर व डंपर चालक घायल हो गए। मजूदरों ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.