दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर छह घंटे में 450 चालान
सहारनपुर, सितम्बर 22 -- सहारनपुर। दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे और हाईवे पर रविवार रात यातायात पुलिस ने ओवरस्पीड और ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। करीब छह घंटे चली कार्रवाई में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के 450 चालान किए गए। इन पर आठ लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। यातायात प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, हादसों की रोकथाम और सड़क सुरक्षा मजबूत करने के लिए यातायात निदेशालय के आदेश पर अभियान चलाया गया। रात में टोल प्लाजा पर ड्रिंक एंड ड्राइव की सघन जांच की गई। इस दौरान वाहन चालकों की जांच के साथ उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई। उधर, दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे और हाईवे पर इंटरसेप्टर के जरिए तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी की गई। ओवरस्पीड मिलने पर संबंधित वाहनों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.