सहारनपुर, अप्रैल 3 -- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरुवार को मंडलायुक्त रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम मनीष बंसल और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने पूरे काफिले के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने गणेशपुर स्थित प्रस्तावित हेलीपैड का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके बाद काफिला एक्सप्रेसवे कॉरिडोर और फ्लाईओवर पर पहुंचा, जहां प्रधानमंत्री के संभावित रूट का गहन निरीक्षण किया गया। लगभग आधे घंटे तक अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को परखा और जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक कुमार सिंह, डीएम मनीष बंसल और एसएसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.