देहरादून, अप्रैल 20 -- देहरादून | संयुक्त नागरिक संगठन ने अक्षरधाम-देहरादून एक्सप्रेसवे पर यात्रियों के लिए तत्काल वॉशरूम और जलपान गृह बनाने की मांग की है। संगठन के महासचिव सुशील त्यागी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर कहा कि हाल ही में रात के समय यात्रा के दौरान जनसुविधाएं न होने से उन्हें भारी शारीरिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बिना 12 प्रस्तावित 'वे-साइड एमेनिटीज' का निर्माण पूरा हुए ही एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किए जाने पर सवाल उठाए। त्यागी ने मांग की है कि भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों को राहत देने के लिए फौरन टेंट या टीनशेड में ही अस्थायी शौचालय और रेस्टोरेंट की व्यवस्था की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...