नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- Delhi Riots 2020: दिल्ली दंगों से जुड़े भजनपुरा पेट्रोल पंप हिंसा मामले में दिल्ली की अदालत ने 5 आरोपियों को पुलिसकर्मियों पर हमला करने का दोषी ठहराया है। हालांकि, अदालत ने पेट्रोल पंप में आग लगाने के आरोप से उन्हें बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि पेट्रोल पंप में आग लगाने के आरोप को साबित करने में वाले सबूतों में गंभीर खामियां हैं। लेकिन, पुलिस पर पथराव और सरकारी कर्मचारियों को ड्यूटी से रोकने की बात गवाहों की गवाही से साबित हुई। पांच प्वाइंट में समझिए पूरी कहानी, आखिर कैसे साबित हुआ कि इन पांचों आरोपियों ने पेट्रोल पंप पर आग नहीं लगाई थी।पेट्रोल पंप में आग लगाने के आरोप पर क्यों हुआ शक?अदालत को बताया गया कि 24 फरवरी 2020 को करीब 100-150 लोगों की भीड़ भजनपुरा पेट्रोल पंप पहुंची और उसने पेट्रोल पंप में आग लगा दी। कई ग...