दिल्ली तक चलेगी हाइड्रोजन ट्रेन, जींद-सोनीपत रूट पर आ रही एक बड़ी समस्या को देख रेलवे की तैयारी
नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- देश की पहली और इकलौती हाइड्रोजन ट्रेन को भारतीय रेलवे दिल्ली तक बढ़ाने की योजना बना रहा है। फिलहाल यह ट्रेन हरियाणा में जींद-सोनीपत के 89 किलोमीटर लंबे रूट पर चल रही है, लेकिन वर्तमान रूट पर यात्रियों की बेहद कम संख्या की समस्या को देखते हुए रेलवे को यह फैसला लेना पड़ रहा है। इस ट्रेन में एक बार में अधिकतम 2,600 यात्री सफर कर सकते हैं, लेकिन अभी इसमें रोजाना केवल 40 से 60 यात्री ही सवार हो रहे हैं, ऐसे में ट्रेन का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए रेलवे इसका रूट आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। फिलहाल इसे दिल्ली में फलों और सब्ज़ियों की थोक मंडी के पास आजादपुर स्टेशन तक बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए कुछ अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की कम संख्या के कारण यह ट्रेन जींद और सोनीपत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.