दिल्ली, फरवरी 7 -- दिल्ली में सोमवार को घर से बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए ये जरूरी खबर है। 9 फरवरी को राजघाट स्थित महात्मा गांधी स्मृति स्थल पर होने वाले एक आधिकारिक कार्यक्रम के चलते कई जगहों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जाएंगे। इस मामले को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया है कि सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान वीआईपी मूवमेंट के अनुसार ट्रैफिक को अलग-अलग रास्तों पर मोड़ा जा सकता है।कहां-कहां रहेगा डायवर्जन दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक आईटीओ चौक, दिल्ली गेट, गुरु नानक चौक, शांति वन चौक और आईपी फ्लाईओवर जैसे प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा बहादुर शाह जफर मार्ग पर आईटीओ से दिल्ली गेट तक, शांति वन चौक से आईपी फ्ल...