नई दिल्ली, जनवरी 5 -- मां, बहन और नाबालिग भाई को मौत की नींद सुलाने वाले आरोपी ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बताया कि पहले उसने धतूरे के बीज से लड्डू बनाकर तीनों को खिलाया। फिर तीनों के बेहोश हो जाने के बाद उनके गला घोंट दिए। पुलिस ने सोमवार को बताया कि पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक आदमी ने कथित तौर पर आर्थिक तंगी के कारण अपनी मां, बहन और नाबालिग भाई को गला घोंटकर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद थाने में सरेंडर कर अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 23 साल के यशबीर सिंह के रूप में हुई है, जो लक्ष्मी नगर के सुभाष चौक का निवासी है। उसने शाम करीब 5 बजे लक्ष्मी नगर थाने में सरेंडर कर दिया और अपने परिवार के लोगों की हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार, यशबीर ने बताया कि उसका परिवार गंभी...