नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- दिल्ली की सभी जिला अदालतों के बार एसोसिएशन गुरुवार (24 सितंबर) को लोक निवास (उप-राज्यपाल आवास) तक एक शांतिपूर्ण मार्च निकालेगी। इस बात की घोषणा बार एसोसिएशन की समन्वय समिति ने एक सर्कुलर जारी करते हुए की। जिसमें कहा गया है कि एसोसिएशन के सदस्य वकील गुरुवार को LG के घर तक शांतिपूर्ण मार्च निकालेंगे। यह मार्च सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स में हाल ही में हुए बदलावों के विरोध में निकाला जाएगा। वकीलों की मांग है कि विवादित चालानों का निपटारा न्यायिक ढांचे के भीतर ही होना चाहिए। इसके साथ ही सर्कुलर में 24 सितंबर को न्यायिक कामकाज से पूरी तरह दूर रहने के बारे में भी जानकारी दी गई। सोमवार को जारी सर्कुलर में कहा गया, 'सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स, 1989 के बदले हुए नियम 167 के तहत जारी नोटिफिकेशन पर विचार करने के लिए कोऑर्डिन...