लाहौर, जून 5 -- भारत सरकार ने 1913 में बने दिल्ली जिमखाना क्लब को 5 जून तक अपनी जमीन खाली करने का आदेश दे दिया है। लीज के एक क्लॉज और जनहित का हवाला देते हुए सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया। लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान में तस्वीर इसके बिल्कुल उलट है। 1913 में ही बने 'लाहौर जिमखाना' का रुतबा आज भी कायम है। 218 अरब (पाकिस्तानी रुपये) की बेशकीमती सरकारी जमीन पर फैले इस एलीट क्लब का सालाना किराया सुनकर आप हैरान रह जाएंगे- यह महज 5,000 रुपये है। डॉन की रिपोर्ट में सरकारी दस्तावेजों के हवाले से पाकिस्तान के इस एलीट क्लब से जुड़े कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।218 अरब की जमीन, किराया नाममात्र का लाहौर जिमखाना क्लब 112 एकड़ (1091 कनाल) में फैला है। यह माल रोड, जेल रोड और जफर अली रोड से घिरा हुआ है, जो पंजाब (पाकिस्तान) का सबसे महंगा इलाका माना जाता ...