नई दिल्ली, मई 24 -- -क्लब के सदस्य याचिका के लिए हस्ताक्षर अभियान में जुटे नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली जिमखाना क्लब खाली करने के आदेश का विरोध बढ़ रहा है। 113 साल पुरो इस क्लब के सदस्यों ने एकजुट होकर कानूनी लड़ाई की तैयारी शुरू कर दी है। सदस्य याचिका के लिए हस्ताक्षर अभियान छेड़े हुए हैं, उसमें आदेश पर रोक की मांग की जाएगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली जिमखाना क्लब को क्यों खाली कराना चाहती है केंद्र सरकार, तीन बड़ी वजहों पर नजरकेंद्र सरकार का आदेश केंद्र सरकार ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए जिमखाना क्लब को 2 सफदरजंग रोड स्थित अपनी 27.3 एकड़ की संपत्ति 5 जून तक भूमि एवं विकास कार्यालय (एलएंडडीओ) को सौंपने का निर्देश दिया था। उप भूमि एवं विकास अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश में कहा गया है कि यह परिसर राजधानी के अत्यंत संवेदनशील और स...