नई दिल्ली, मई 30 -- केंद्र सरकार ने दिल्ली जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश दिया है। इस आदेश के खिलाफ क्लब के मेंबर हाई कोर्ट पहुंच गए हैं। इस बीच सरकारी सूत्रों ने एक न्यूज चैनल को इसके खाली कराने के कारणों और सरकार के प्लान में जानकारी दी है। यह क्लब रणनीतिक रूप से बहुत ही संवेदनशील इलाके में स्थित है। न्यूज चैनल सीएनएन-न्यूज 18 ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि दिल्ली जिमखाना क्लब की जगह को वापस लेने का केंद्र सरकार का कदम कई रणनीतिक और प्रशासनिक कारणों से प्रेरित है। सरकार का मानना ​​है कि नई दिल्ली का यह हाई-सिक्योरिटी जोन पूरी तरह से केवल सरकारी और शासन से जुड़े कामों के लिए ही रिजर्व होना चाहिए। यह भी पढ़ें- जैसे मुझे घर से निकाला जा रहा हो, BJP सरकार के फैसले पर छलका किरण बेदी का दर्दक्यों है इस जमीन की जरूरत सूत...