आजमगढ़, अगस्त 21 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहनगर थाना क्षेत्र के घटिया गांव निवासी 25 वर्षीय प्रवीण उर्फ सोनू चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार देर रात शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। प्रवीण मंगलवार को पत्नी सोनी के साथ कैफियात एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहा था। लखनऊ के आगे ट्रेन यात्रा के दौरान ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक के पिता प्रकाश चौहान ने हत्या की आशंका जताई है। प्रवीण ने मई 2026 में तरवां क्षेत्र के भुवालपुर गांव निवासी सोनी से प्रेम विवाह किया था। शुक्रवार सुबह पिता ने मेंहनगर थाने पहुंचकर घटना की जानकारी देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। यह भी पढ़ें- पत्नी के साथ दिल्ली जा रहे युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत परिजनों ने जताई ह...