रामपुर, जुलाई 23 -- ​उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कथित दुव्र्यवहार एवं गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस-प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट कर दिया गया। ​नेताओं के हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित के आवास पर एकत्र हो गए। प्रशासन की ओर से नगर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे, जिन्हें कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल द्वारा जनसमस्याओं से संबंधी ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि किसानों को तत्काल यूरिया एवं डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाए और खाद की कालाबाज़ारी पर रोक लगे। स्मार्ट मीटरों एवं बढ़े हुए बिजली बिलों की उच्चस्तरीय जांच कराकर आम जनता को राहत दी जाए। यह...