इटावा औरैया, फरवरी 26 -- जसवंतनगर, संवाददाता। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के करीब चार बजे बनारस से दिल्ली की ओर जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में बस का हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार करीब 40 यात्री बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद ओवरब्रिज पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सवारियों को लेकर बनारस से दिल्ली जा रही स्लीपर बस बस स्टैंड ओवरब्रिज पर पहुंची ही थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और बस आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य क...