लखनऊ, मई 24 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रही एक छात्रा को उसके परिचित युवक ने बहला फुसलाकर चारबाग स्टेशन पर ट्रेन से उतार लिया। इसके बाद उसे शहादीपथ किनारे इकाना स्टेडियम के पास अपने कमरे पर ले गया। वहां काफी में नशीली गोलियां डालकर पिलाई। कमरे में बंधक बनाकर परिचित युवक ने दो दोस्तों के साथ मिलकर तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर दवाइयां खिलाई। फिर उसे डरा धमकार ट्रेन पर बैठाकर दिल्ली भेज दिया। पीड़िता ने अपने पिता को जानकारी दी। दिल्ली में आनंद विहार जीआरपी थाने में तीन दरिंदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटनास्थल लखनऊ होने के कारण मुकदमे की विवेचना सुशांत गोल्फ सिटी थाने को ट्रांसफर की गई है.

पीड़िता की जानकारी पीड़िता जौनपुर जनपद की रहने वाली है। वह दिल्ली के एक निजी कॉलेज...