नई दिल्ली, मार्च 31 -- पश्चिम बंगाल के बागडोगरा (सिलीगुड़ी) से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को कॉकपिट के इलेक्ट्रिक पैनल से धुआं निकलने के कारण सोमवार शाम को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात् स्थिति में उतारना पड़ा। हवाई अड्डे के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक विमान को कॉकपिट के इलेक्ट्रिक पैनल (एवियोनिक्स बे) में धुआं देखे जाने के बाद आपात स्थिति में लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया। पायलट ने की थी 'मेडे' कॉलजानकारी के मुताबिक पायलट ने संकट का संकेत करते हुए 'मे डे' कॉल किया था । इसे एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त संकट संकेत माना जाता है और जिसका इस्तेमाल आपात स्थितियों में किया जाता है। सूत्रों के अनुसार विमान यातायात नियंत्रण कक्ष (एटीसी) को विमान को लखनऊ की तरफ मोड़ने के बारे मे...