हापुड़, जुलाई 23 -- पिलखुवा। कांग्रेस नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने से पहले उनके आवास पर पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने का दावा करते हुए कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया। कांग्रेस पदाधिकारियों का आरोप है कि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है और विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास हो रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिल्ली जाने से रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई। नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एडवोकेट गुलफाम सैफी, लाल बहादुर, आदेश शर्मा तथा कोषाध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद फ़ुरकान ने संयुक्त रूप से कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध और अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। यह भी पढ़ें- दिल्ली जा रहे कांग्रेस नेता संजय-निक्कू पंडित हाउस अरेस्ट नेताओं ने राहुल ग...