फरीदाबाद, सितम्बर 30 -- नूंह, सरसमल। दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में हुए झगड़े का बदला लेने की तैयारी कर रहे 6 युवकों को अपराध शाखा नूंह की टीम ने अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए अवैध हथियार लेकर दिल्ली जाने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही सीआईए नूंह की टीम ने उन्हें धर दबोचा।पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार से बुधवार को जारी बयान में बताया कि प्राप्त जानकारी अनुसार सूचना मिली कि गांव सलम्बा के रकबा में आरोपी बिलाल के साथ जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली में हुई मारपीट का बदला लेने के लिए कुछ युवक इकट्ठा हुए हैं। उनका कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। पुलिस ने छापा मारा। आरोपी अवैध बंदूक पौना, देसी कट्टा और डंडे रखकर वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुबेदिन, फिरोज निवासी गांव सा...