दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मार्ग में बदलाव होगा, NHAI ने तैयार किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान; चेक कर लें रूट
गुरुग्राम, जुलाई 18 -- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मानेसर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर की वजह से रोजाना ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आ रही है। इससे निपटने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया है। ट्रैफिक पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है। इस माह के अंत तक इस डायवर्जन योजना को मानेसर चौक से पचगांव चौक के बीच लागू कर दिया जाएगा। एनएचएआई की तरफ से मानेसर में तीन-तीन लेन का फ्लाईओवर तैयार किया जा रहा है। ऐसे में मौजूदा समय में यातायात दो लेन की सर्विस रोड से निकल रहा है। भारी और हलके वाहनों के आवागमन की वजह से हाईवे पर सुबह और रात के समय लंबा जाम लग रहा है। करीब एक से डेढ़ घंटे तक वाहन चालकों को यातायात जाम में फंसना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान को लेकर एनएचएआई ने यातायात को डाइवर्ट करने की योजना त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.