गुड़गांव, अक्टूबर 5 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के तीन बजे सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार डिलिवरी ब्वॉय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगने के बाद युवक उछलकर हाईवे किनारे लगे डिवाइडर की ग्रिल से जा टकराया और ग्रिल उसके शरीर के आरपार हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान 37 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले थे और फिलहाल गुरुग्राम के बसई इलाके में रहकर एक कंपनी में डिलिवरी ब्वॉय का काम करते थे। सोमवार तड़के करीब तीन बजे अजय अपनी बाइक से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर इफको चौक से राजीव चौक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को...