दिल्ली जंतर-मंतर जाने से पहले गो सेवक दिव्यांश शर्मा को किया गया नजरबंद
हाथरस, जुलाई 24 -- सादाबाद संवाददाता। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले प्रगतिपुरम निवासी गो सेवक दिव्यांश शर्मा को पुलिस प्रशासन ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देते हुए उन्हें घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। इस दौरान उनके आवास के बाहर पुलिस बल भी तैनात रहा। दिव्यांश शर्मा ने बताया कि वह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर जाना चाहते थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस प्रशासन ने उन्हें उनके घर पर रोक दिया। उन्होंने कहा कि बिना किसी अप्रिय गतिविधि के केवल कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उन्हें नजरबंद करना उचित नहीं है और इसे उन्होंने अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक बताया।वहीं, यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.