नई दिल्ली, जनवरी 31 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में गठित एसआईटी के जांच के दायरे में प्राधिकरण में बीते सालों में तैनात रहे अधिकारी और कर्मचारी भी आ गए हैं। एसआईटी ने इनके नामों की सूची मांगी है। इससे प्राधिकरण में हलचल और बढ़ गई है। सेक्टर-150 में पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरकर हुई इंजीनियर की मौत के मामले में गठित एसआईटी अब भी नोएडा से जानकारी मांग रही है। एसआईटी की ओर से शासन को प्राथमिक रिपोर्ट सौंपने के बाद अब विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी। एसआईटी ने तालाब बने भूखंड में जलभराव कब से हुआ, यह जानने के लिए नोएडा से सेक्टर की सेटेलाइट तस्वीरें मंगवाई हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स सिटी विभाग, इंजीनियरिंग, ट्रैफिक सेल, नियोजन विभाग के वर्ष 2017 से अब तक के कार्य विभाजन, निगरानी के लिए कार्यरत रहे अधिकारिय...