नई दिल्ली, जनवरी 31 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला अदालत ने इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए लोटस ग्रीन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बिल्डर रवि बंसल और सचिन करनवाल को शुक्रवार को जमानत दे दी। न्यायालय ने देश नहीं छोड़ने की शर्त पर दोनों बिल्डरों की जमानत मंजूर की। रवि और सचिन की जमानत याचिका पर शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई हुई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज भाटी ने बताया कि अदालत ने दोनों को जमानत देने के साथ 25-25 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने का आदेश दिया। यदि दोनों आरोपी विदेश जाते हैं तो न्यायालय से अनुमति लेनी होगी। इसके साथ ही विवेचना अभियोजन साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे। बिल्डर निर्मल सिंह के गैर जमानती वारंट पर रोक: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्र...