नई दिल्ली, मई 26 -- नई दिल्ली। दिल्ली से पटना जाने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान मंगलवार को तकनीकी खराबी के कारण देरी से रवाना हुआ। विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। प्रवक्ता के अनुसार, निर्धारित विमान में तकनीकी समस्या आने के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई। देरी के दौरान यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया गया और उन्हें टिकट रद्द कर पूरा पैसा वापस लेने या यात्रा को दूसरी तारीख के लिए पुनर्निर्धारित करने का विकल्प भी दिया गया।कंपनी ने बयान में कहा, दिल्ली-पटना की हमारी एक उड़ान निर्धारित विमान में तकनीकी समस्या के कारण विलंबित हुई। यह भी पढ़ें- रनवे पर तकनीकी खराबी से एयर इंडिया की फ्लाइट ढाई घंटे लेट इसके लिए दूसरा विमान लगाया गया है। यात्रियों को भोजन, पूर्ण रिफंड और री-शेड्यूलिंग की सुविध...