नई दिल्ली, फरवरी 23 -- मिलेनियम सिटी में रोडरेज के एक मामले में शराब के नशे में धुत छह युवकों ने सेवानिवृत्त कर्नल से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने जबरन 20 हजार रुपये उनसे ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पर आरोप है कि घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित के दोस्त ने एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की। इसे देखने के बाद ही गुरुग्राम पुलिस हरकत में आई और निजी अस्पताल में भर्ती सेवानिवृत्त कर्नल से बयान लेने के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। 50 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्नल अनिल यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 फरवरी को उनके पिता निजी अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल से छुट्टी दिलवाने के बाद वह अकेले अपनी कार से सेक्टर-60 स्थित अपने घर जा रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.