घरौंडा, जून 26 -- दिल्ली-चंडीगढ़ आने-जाने वालों के लिए एक खुशखबरी है। नेशनल हाइवे 44 पर करनाल में स्थित घरौंडा टोल प्लाजा पर अब रुकने की जरूरत नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने टोल प्लाज पर मल्टी लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) टोलिंग सुविधा को शुरू कर दिया है। यानी अब यहां से गुजरने वाले वाहनों का टोल बिना रुके ऑटोमेटिकली फास्टैग से काट लिया जाएगा। चंडीगढ़ एनएचएआई के रीजनल ऑफिसर राकेश कुमार ने बताया है कि 'घरौंडा टोल प्लाजा पारंपरिक टोल प्लाजा के मुकाबले अब पहले से ज्यादा हाई टेक हो गया है। इसका फायदा रोजाना आने-जाने वाले वाहन चालकों को सबसे ज्यादा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इलाके के सबसे व्यस्त हाईवे कॉरिडोर में से एक इस टोल पर रुकना नहीं होगा जिससे सफर तो आसान होगा ही साथ ही समय की भी बचत होगी।' यह भी पढ़ें- रेलव...