आगरा, जून 11 -- दिल्ली गेट, बाग फरजाना क्षेत्र के निवासियों और राहगीरों को लंबे समय से बदहाल सड़क के कारण हो रही परेशानियों से जल्द ही निजात मिलने वाली है। वार्ड 95 के अंतर्गत दिल्ली गेट स्थित विधायक डॉ.धर्मपाल सिंह के निवास से लेकर आरबीएस कॉलेज के गेट तक बनने वाली नई हॉट-मिक्स सड़क का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर राजेश धाकरे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर इस विकास कार्य का शिलान्यास किया। आगरा नगर निगम द्वारा बनाई जा रही इस आधुनिक सड़क से क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा। काले का ताल होकर आरबीएस कॉलेज चौराहा की ओर जाने वाली यह सड़क पिछले काफी समय से बेहद जर्जर और क्षतिग्रस्त स्थिति में थी, जिससे स्थानीय लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो रहा था। हाल ही में हरीपर्वत-मदिया कटरा पुल के पास...