नई दिल्ली, मई 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। लालकिले पर रविवार को जनजाति सांस्कृतिक समागम आयोजित होगा। इसके चलते दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक मध्य और उत्तर दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। दिल्ली गेट चौक से लाल किले और राजघाट की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, आयोजन में करीब एक लाख लोगों के जुटने की संभावना है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि समागम से जुड़ी शोभा यात्राएं श्यामगिरि मंदिर, रामलीला मैदान, राजघाट, कुदसिया पार्क और अजमेरी गेट से निकलकर लाल किले की ओर जाएंगी। ऐसे में जीटी करनाल रोड पर शास्त्री पार्क से तीस हजारी, बुलेवार्ड रोड, शाम नाथ मार्ग, लोथियन रोड, हैमिल्टन रोड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग पर दिल्ली गेट से छत्ता रेल के बीच दोनों कैरेजवे, जेएलएन मार्...