नई दिल्ली, मई 12 -- दिल्ली शहर के लोगों को परेशानी से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है, जिसमें उसने लोगों को कुछ विशेष मार्गों से बचकर निकलने की सलाह दी है। पुलिस ने बताया कि NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) द्वारा NH-09 पर गाजियाबाद से सराय काले खां कैरिजवे पर जरूरी रखरखाव और कारपेटिंग का काम किया जा रहा है, जिसके चलते इस मार्ग पर लेन प्रतिबंध लागू किया गया है। खास बात यह है कि रखरखाव का यह काम जून 2026 तक जारी रहेगा। ऐसे में इस हिस्से पर ट्रैफिक की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित रहने की काफी ज्यादा आशंका है। इसी वजह से लोगों को परेशानी से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कुछ वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं और लोगों को उनका उपयोग करने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 3 झुग्गी बस्तियों को हटाया जाएगा, HC ने कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.