देहरादून, मार्च 9 -- दिल्ली गए दंपति के रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला में स्थित बंद मकान में चोरी हो गई। चोर 50 हजार रुपये नकदी और लाखों रुपये के सोने के गहने चुराकर ले गए। शिकायत पर रायपुर थाना पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बालावाला स्थित नेगी कॉलोनी निवासी हुकम सिंह नेगी ने रायपुर थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वह बीते 23 जनवरी को अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रह रहे अपने बच्चों से मिलने के लिए गए थे। उनके मकान के एक हिस्से में किरायेदार अपने परिवार के साथ रहता है। बीते दिनों किरायेदार टोनी की सास का निधन हो गया था। जिसके चलते वह भी सपरिवार अपने ससुराल रानीपोखरी चले गए। इस दौरान घर खाली हो गया। बीते पांच मार्च को जब किरायेदार टोनी वापस लौटे तो उसने देखा कि मकान के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने तुरंत फोन पर मक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.