नई दिल्ली, मार्च 5 -- दिल्ली सरकार ने नजफगढ़ ड्रेन के किनारे पर स्थित 50 एकड़ के कचरा डंपिंग मैदान का कायाकल्प करने का फैसला किया है और इसके तहत राज्य सरकार अब इस बंजर और गंदगी से भरी जमीन को 'अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल' गार्डन के रूप में विकसित करेगी। इस दौरान यहां वॉकवे, एक एम्फीथिएटर, एक बास्केटबॉल कोर्ट और एक बैडमिंटन कोर्ट बनाया जाएगा, साथ ही योजना के अनुसार यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की 12 फुट ऊंची मूर्ति भी लगाई जाएगी, जिसके चारों ओर फव्वारे और बहुत सारी हरियाली होगी। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 9 करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों को सांस्कृतिक और खेल सुविधाएं प्रदान करना है। इस अटल गार्डन प्रो...