नई दिल्ली, जून 17 -- साउथ दिल्ली में रोज-रोज के ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने को छतरपुर में संत श्री नागपाल (SSN) मार्ग के साथ 4 किलोमीटर लंबा सिग्नल-फ्री एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। दिल्ली सरकार ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को बताया कि यह एसएसएन मार्ग पर अणुव्रत मार्ग से डीएलएफ फार्म्स तक बनने वाले इस एलिवेटेड कॉरिडोर के इस्तेमाल से लोगों का काफी समय बचेगा।कुतुब मीनार-कई रिहायशी इलाकों तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार ने फिजिबिलिटी स्टडी के बाद इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। एलिवेटेड कॉरिडोर दक्षिण दिल्ली में ट्रैफिक जाम वाले एक मेन पॉइंट पर भीड़ कम करने में मदद करेगा। उन्होंने बताया कि यह कॉरिडोर के जरिये कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन और आसपास के रिहायशी इला...