नई दिल्ली, मार्च 19 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को दिल्ली और गाजियाबाद के लोगों को बड़ी परिवहन सौगात देंगी। वह दिल्ली के लिए 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगी और नानकसर से गाजियाबाद के बीच अंतरराज्यीय बस सेवा की भी शुरुआत करेंगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री 12,877 ईवी वाहन मालिकों को सब्सिडी के रूप में करीब 24 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से जारी करेंगी। दिल्ली के दिल्ली परिवहन निगम के आईपी डिपो में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निगम के नए बहुमंजिला मुख्यालय का शिलान्यास भी करेंगी। अधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजधानी में पुरानी हो चुकी सीएनजी बसों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है और उनकी जगह इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जा रही हैं। वर्तमान ...