नई दिल्ली, जुलाई 17 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राजधानी को 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों और करीब 14 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान जहां उन्होंने शकूरपुर इलाके से राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों के लिए नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का लोकार्पण किया, वहीं त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 14.25 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। इनमें 13 सड़कों और एक नाले के निर्माण कार्य भी शामिल है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के उद्घाटन के साथ ही दिल्ली में 415 से ज्यादा आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर लोगों को उनके घरों के करीब गुणवत्तापूर्ण और सुलभ प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दिल्ली सरकार जल्द ही 1,100 से ज्यादा आयुष्मान जन आरोग्य मंद...