नई दिल्ली, अगस्त 12 -- दिल्ली को केवल रास्ते में रुककर घूमने वाले शहर के बजाय पर्यटकों के लिए एक प्रमुख डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को चार आध्यात्मिक एवं विरासत पर्यटन सर्किट्स का शुभारंभ किया। इन सर्किट्स के जरिए राजधानी के धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों को जोड़कर पर्यटकों के लिए एकीकृत यात्रा अनुभव तैयार किया गया है। चारों सर्किट्स का शुभारंभ अक्षरधाम मंदिर में आयोजित 'स्पिरिचुअल एंड हेरिटेज टूरिज्म कॉन्क्लेव 2026' के दौरान किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव भी मौजूद रहे। 'दिल्ली: द कैपिटल ऑफ स्पिरिचुअलिटी, हेरिटेज एंड एक्सपीरियंसेज' थीम पर आयोजित सम्मेलन का उद्देश्य दिल्ली की विविध विरासत को देश और दुनिया के सामने एक पर्यटन अनुभव के रूप ...