नई दिल्ली, मार्च 26 -- राष्ट्रीय राजधानी के लुटियंस जोन को और अधिक हरा-भरा बनाने और ताजे पानी की बर्बादी रोकने के लिए नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने एक बड़ी योजना तैयार की है। इसके लिए शहर में आठ विकेंद्रीकृत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) स्थापित करने के लिए NDMC ने बोलियां मंगाई हैं। जिसका मकसद ट्रीट किए गए पानी का इस्तेमाल बागवानी, फव्वारों और जल निकायों के लिए करना है। इन प्लांट्स के लग जाने से इन कामों के लिए ताजे पानी पर निर्भरता काफी कम हो जाएगी। इस काम के लिए मंगलवार को जारी RFP (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) में दी गई जानकारी के अनुसार ये STP शहर के शांति पथ, लोधी गार्डन, संजय लेक पार्क और तालकटोरा गार्डन जैसे प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे और इनकी क्षमता 500 से 1,000 किलोलीटर प्रति दिन (KLD) के बीच होगी। अधिकारियों ने बताया कि ताजे ...