नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता एक समय था जब दिल्ली वाले ट्यूलिप के लिए कश्मीर जाते थे। लेकिन अब एनडीएमसी हर साल दिल्ली में ट्यूलिप के फूल की बहार ला रही है, जिसका दिल्ली वाले खूब मजा ले रहे हैं और ट्यूलिप के साथ सेल्फी ले रहे हैं। यह ट्यूलिप फेस्टिवल दिल्ली वालों के लिए अब सेल्फी फेस्टिवल बन गया है। उक्त बातें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली नगर निगम द्वारा आयोजित पुष्प महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली को सुंदर बनाना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। फाल्गुन के महीने में नई दिल्ली रंग-बिरंगे फूलों से गुलजार रहती है और एनडीएमसी ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में चुने हुए फूलों का पुष्प महोत्सव आयोजित किया है। यह माहौल हर्षोल्लास देने वाला और तरोताजगी दोनों का है। उन्होंने कहा कि एनडीएमस...