नई दिल्ली, मई 31 -- राजधानी दिल्ली में पेयजल की समस्या पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नागरिकों तक पर्याप्त जल पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। भीषण गर्मी के चलते उत्पन्न जल संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए हरियाणा ने मुनक नहर से न्यूनतम 1000 क्यूसेक जल (करीब 244.5 करोड़ लीटर) आपूर्ति बनाए रखने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही 980 से अधिक टैंकर प्रतिदिन 6000 से अधिक फेरे लगाकर लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की गई इस समीक्षा बैठक में जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय बि...