नई दिल्ली, फरवरी 18 -- फेज चार में बनकर तैयार मजलिस पार्क-मौजपुर और दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर जल्द ही मेट्रो सेवा शुरू होगी। प्रधानमंत्री इन दोनों कॉरिडोर पर मेट्रो परिचालन का शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन की तारीख की अभी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है। लेकिन डीएमआरसी के एक नोट के अनुसार 21 या 22 फरवरी को दोनों कॉरिडोर पर मेट्रो परिचालन शुरू हो सकता है। इससे दिल्ली को पहला मेट्रो रिंग कॉरिडोर मिल जाएगा। इससे आवागमन की सुविधा बेहतर हो जाएगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली में SHO ने CPR देकर संसद भवन के पास बेहोश ड्राइवर की जान बचाई यह भी पढ़ें- चलती बस से लोगों का माल उड़ाने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोचा, तरीका कर देगा हैरान यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, 31 मार्च तक 7000 कक्षाएं होंगी AI इनेबल्ड बताया जा रहा है कि डीएमआरसी उद्घाटन की त...