दिल्ली को मिली नई रफ्तार, अमित शाह ने दी नए बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात; कई इलाकों को फायदा
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- Barapullah Phase 3 Inauguration : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली के विकास और यातायात को नई रफ्तार देने के लिए बनाए गए बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने मुकरबा चौक अंडरपास का भी उद्घाटन किया और मोदी मिल-सावित्री फ्लाईओवर और लोनी गोल चक्कर अंडरपास का भी शिलान्यास किया। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा सहित कैबिनेट के तमाम मंत्री उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद रहे। बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 दिल्ली के बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए यह एक बेहद महत्वाकांक्षी परियोजना है। इस कॉरिडोर के शुरू होने से मयूर विहार फेज-1 से एम्स तक सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.